અનુયાયીઓ

ગુરુવાર, 9 જૂન, 2011

प्रधानमंत्री ने जाने-माने कलाकार श्री एम. एफ. हुसैन के निधन पर शोक प्रकट किया

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जाने-माने कलाकार श्री एम. एफ. हुसैन के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के शोक संदेश का अनूदित पाठ इस प्रकार है-

" भारत की महानतम कलात्‍मक प्रतिभाओं में से एक श्री एम एफ हुसैन के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। श्री हुसैन भारतीय कला आकाश में चमकते सितारों में से एक थे, जहां वे लगभग 70 वर्ष तक छाए रहे। बड़े विनम्र रूप में आकर उन्‍होंने सिनेमा के पोस्‍टरों पर चित्रकार के रूप में जीवन शुरू किया। उनके चित्रों में याद ताजा करने वाले जीवन के चित्रों से लेकर दीवार पर टांगने वाले विविध प्रकार के चित्र शामिल हैं। उनके चित्रों की खूबसूरती और अहसास की हर किसी ने सराहना की तथा उन्‍होंने देश और विदेश दोनों जगह भारतीय कला को प्रसिद्ध करने में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्‍होंने मानवीय दशा और बोल्‍ड एवं काल्‍पनिक हुनर के अपने गहरे मूल्‍यांकन के साथ कला प्रेमियों को मुग्‍ध किया। श्री एम. एफ. हुसैन के निधन से राष्‍ट्र ने प्रतिष्ठित कलाकार तथा कला जगत का अत्‍यधिक रंगीन व्‍यक्ति खो दिया है, जो भारतीय कला पर अपनी प्रवीणता की गहरी छाप छोड़ गए।

मैं उनके परिवार, मित्रों और लाखों शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। "

विनोद/प्रदीप- 2217

ટિપ્પણીઓ નથી: