माननीय लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा में यथा पुर:स्थापित खान (संशोधन) विधेयक, 2011 को जांच करने और प्रतिवेदन देने के लिए श्रम संबंधी स्थायी समिति को भेज दिया है । प्रस्तावित संशोधन के व्यापक निहितार्थों तथा खान कामगारों की सुरक्षा और संरक्षा के प्रति गहन चिंता के मद्देनजर ने सामान्य रूप से आम जनता तथा विशेष रूप से कर्मचारियों/नियोक्ताओं समूह, राज्य सरकारों/ संघ राज्य प्रशासन आदि जैसे पणधारकों से सुझाव /टिप्पणी विचार आमंत्रित करने का निर्णय लिया ।
लिखित ज्ञापन/सुझाव भेजने के इच्छुक व्यक्ति इससे संबंधित विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 20 दिनों के भीतर, अंग्रेजी अथवा हिंदी में उसकी दो प्रतियां , संयुक्त सचिव (डीएस), लोकसभा सचिवालय, कमरा सं. 414 , संसदीय सौध, नई दिल्ली -110001, दूरभाष सं. 23034414, फैक्स नं. 23792726 को भेज सकते हैं ।
समिति को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन /सुझाव समिति के रिकार्ड का हिस्सा होंगे और उन्हें पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा तथा ये समिति के विशेषाधिकार का लाभ लेंगे ।
जो व्यक्ति ज्ञापन देने के अतिरिक्त समिति के समक्ष उपस्थित होना चाहते हैं उनसे अनुरोध है कि वे इसे विशिष्ट रूप से इंगित करें /तथापि इस संबंध में समिति का निर्णय अंतिम होगा ।
विनोद /वीना -2243
ટિપ્પણીઓ નથી:
ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો