भारतीय रेलवे ने अप्रैल-मई 2011 के दौरान राजस्व अर्जित करने वाला 157.30 मिलियन टन माल ढ़ोया । पिछले वर्ष की इसी अवधिमें ढ़ोए गए 146.41 मिलियन टन माल से यह 10.89 मिलियन टन वृद्धिको दर्शाता है । इस प्रकार यह वृद्धि7.73 प्रतिशत हुई ।
मई 2011 के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा ढ़ोया गया राजस्व अर्जित करने वाला माल 79.78 मिलियन टन रहा । पिछले वर्ष की इसी अवधिके दौरान भारतीय रेलवे द्वारा वास्तविक रूप से ढ़ोए गए 74.24 मिलियन टन माल से यह 5.54 मिलियन टन अधिक है, जो 7.46 प्रतिशत वृद्धिको दर्शाता है ।
विनोद/शर्मा/मनोज- 2246
(Release ID 9663)
ટિપ્પણીઓ નથી:
ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો